अज्ञात वाहन ने भालू को मारी टक्कर, मौत:रायपुर-जगदलपुर NH पर जंगल से निकलकर आया था भालू, वाहन की तलाश में जुटा वन विभाग

जगदलपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-30) पर पुराने टोल प्लाजा के पास मेटावाड़ा इलाके में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक भालू की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, अज्ञात मारुति वाहन ने भालू को जोरदार टक्कर मारी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के एसडीओ देव लाल दुग्गा ने बताया कि, घटना स्थल से वाहन के कई टूटे हुए हिस्से बरामद किए गए हैं। जिससे तेज रफ्तार वाहन की टक्कर की पुष्टि होती है। वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जनता से हादसे की जानकारी देने की अपील आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जिससे वाहन और चालक की पहचान की जा सके। विभाग ने लोगों से भी अपील की है कि, यदि किसी को घटना से संबंधित जानकारी हो तो वह वन विभाग को सूचित करे। वन विभाग के अनुसार, भालू के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा और आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *