कोंडागांव में ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ अभियान की शुरुआत:संभावित बदलावों से होने वाले नुकसान की जानकारी लोगों को दी जा रही

कोंडागांव में कांग्रेस ने मनरेगा कानून में किए जा रहे कथित बदलावों के विरोध में ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ अभियान की शुरुआत की है। इस जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम कर रहे हैं। अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसानों, मजदूरों और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं की ओर से मनरेगा कानून में संभावित बदलावों से होने वाले नुकसान की जानकारी लोगों को दी जा रही है। कोंडागांव जिला मुख्यालय में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी शुरुआत जोंदरापदर से मालाकोट तक पदयात्रा के रूप में हुई। पदयात्रा जोंदरापदर, कुम्हारपारा, केवटी, डाढ़िया, फरसीपदर और बूढ़ाकसा होते हुए मालाकोट पहुंची। मालाकोट में आयोजित साप्ताहिक बाजार के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पर्चे बांटकर लोगों को मनरेगा कानून से जुड़े मुद्दों की जानकारी दी। मोहन मरकाम का भाजपा पर हमला पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन मरकाम ने ‘मनरेगा बचाओ संग्राम रथ’ के बोनट पर खड़े होकर लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस की यूपीए सरकार की ओर से बनाए गए मनरेगा कानून को कमजोर करने और खत्म करने का प्रयास कर रही है। पहले भी कर चुकी है आंदोलन कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर पहले भी प्रेस वार्ता और एक दिवसीय उपवास किया है। पार्टी ने कोंडागांव जिले के सभी गांवों तक मंडल स्तरीय कार्यक्रमों के माध्यम से पहुंचने की रणनीति बनाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *