डूंगरपुर में दोवड़ा थाना क्षेत्र में हवाई पट्टी मोड़ पर एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर खेत में उतर गई। कार पलटते हुए करीब 50 फीट दूर एक घर से टकरा गई। हादसे में कार के एयरबैग खुल गए। इससे ड्राइवर बच गया और मौके से भाग गया। हालांकि उसे मामूली चोटें आई है। घटना मंगलवार आधी रात के समय की बताई जा रही है। एक तेज रफ्तार कार डूंगरपुर की ओर जा रही थी। दोवड़ा से आगे हवाई पट्टी मोड़ के पास ही कार बेकाबू हो गई और रोड के किनारे खेत में उतर गई। कार पलटते हुए एक कमरे वाले घर की दीवार से टकरा गई। धमाके की आवाज सुनकर दौड़े लोग
टक्कर इतनी तेज थी कि घर के छत पर लगे सीमेंट के पतरे भी टूट गए। वही धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। गनीमत रही कि घटना के समय उस घर में कोई नहीं था। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। वही कार के एयर खुलने से ड्राइवर बच गया और भाग गया। वही मौके पर लोग पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला।


