दुनिया के टॉप-25 अमीर परिवारों की लिस्ट जारी:वॉलमार्ट चलाने वाला वॉल्टन परिवार सबसे ऊपर, भारत की अंबानी फैमिली 8वें नंबर पर

ब्लूमबर्ग ने दुनिया के 25 सबसे अमीर परिवार की लिस्ट जारी की। इनकी संपत्ति इस साल 34.5 लाख करोड़ रुपए बढ़ी है। कंज्यूमर रिटेल कंपनी वॉलमार्ट चलाने वाला वॉल्टन परिवार लिस्ट में सबसे ऊपर है। ये बीते साल दूसरे नंबर पर रहा था। इस परिवार की कुल नेटवर्थ 36.7 लाख करोड़ रही। यह बीते साल से 14.6 लाख करोड़ रुपए अधिक है। लिस्ट में दूसरे और तीसरे नंबर पर UAE और कतर के शाही परिवार हैं। 8.45 लाख करोड़ की नेटवर्थ वाला अंबानी परिवार 8वें पायदान पर हैं। 3.5 लाख करोड़ की नेटवर्थ के साथ भारत का ही का मिस्त्री परिवार 23वें नंबर पर रहा। यह परिवार शापोरजी पलोनजी ग्रुप का मालिक है। प्रमुख परिवारों का व्यापार अंबानी फैमिली की वेल्थ भारत की GDP का 10%
सितंबर में बार्कलेज-हुरून इंडिया की मोस्ट वैल्यूएबल फैमिली बिजनेस 2024 की लिस्ट जारी हुई थी। इसके मुताबिक अंबानी फैमिली की वैल्यूएशन ₹25.75 ट्रिलियन है, ये भारत की GDP का लगभग 10% है। बार्कलेज-हुरून इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज की लीडरशिप में फैमिली का बिजनेस एम्पायर एनर्जी, रिटेल और टेलिकॉम सेक्टर्स का ऑपरेशन करता है। बार्कलेज-हुरून इंडिया की यह रैंकिंग 20 मार्च 2024 तक कंपनी की वैल्यूएशन पर बेस्ड है। इस वैल्यूएशन में प्राइवेट इन्वेस्टमेंट और लिक्विड एसेट्स को शामिल नहीं किया गया है। अंबानी की वेल्थ की वैल्यू में रिलायंस, जियो प्लेटफॉर्म, रिलायंस रिटेल और ग्रुप की अन्य कंपनियों की हिस्सेदारी शामिल है। पूरी खबर पढ़ें… धीरूभाई अंबानी ने रखी थी रिलायंस की नींव
​​​​​​​रिलायंस की नींव धीरूभाई अंबानी ने रखी थी। उनका जन्म 28 दिसंबर 1933 को सौराष्ट्र के जूनागढ़ जिले में हुआ था। उन्होंने जब बिजनेस की दुनिया में कदम रखा तो न उनके पास पुश्तैनी संपत्ति थी और न ही बैंक बैलेंस। धीरूभाई की 1955 में कोकिलाबेन से शादी हुई थी। उनके दो बेटे मुकेश-अनिल और दो बेटी दीप्ती और नीना हैं। 6 जुलाई 2002 को धीरूभाई के निधन के बाद उनकी संपत्ति के बंटवारे में उनकी पत्नी कोकिलाबेन ने ही मुख्य भूमिका अदा की थी। ……………………………. अंबानी परिवार से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… मुकेश अंबानी ने संपत्ति बंटवारे को लेकर खुद सौंपी कमान, बच्चों को दी ये जिम्मेदारियां ​​​​​​​ केश अंबानी के तीन बच्चे हैं। आकाश-ईशा और अनंत। 2022 में मुकेश ने अपने बड़े बेटे आकाश को रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड का चेयरमैन बनाया था। ईशा अंबानी रिलायंस रिटेल को संभाल रही हैं और अनंत अंबानी न्यू एनर्जी बिजनेस को देख रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *