जांजगीर-चांपा में जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश:10 जुआरी गिरफ्तार, 46 हजार कैश जब्त, सभी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम सकूली में नहर किनारे चल रहे जुए फड़ पर पुलिस ने दबिश दी। इस कार्रवाई में 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 46,700 रुपए जब्त किए गए। दरअसल, सिटी कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की टीम को सूचना मिली थी कि ग्राम सकूली के नहर किनारे जुआ खेला जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने देर रात छापेमारी की। मौके से पकड़े गए सभी 10 जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्होंने न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार किए गए जुआरियों में गुन्नी राम साहू (50), अनिल कश्यप (24), राहुल राठौर (24), राजू राठौर (51), अजय केवट (29), भरत राठौर (52), कोमल भार्गव (54), नरेंद्र राठौर (52), कृष्ण कुमार साहू (36) और प्रीतम राठौर (28) शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *