अलीराजपुर में दुकान में चोरी की कोशिश, CCTV:शटर के रास्ते ऊपर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे दो युवक, केस दर्ज

अलीराजपुर जिला मुख्यालय के पोस्ट ऑफिस चौराहा स्थित एक दुकान में चोरी की कोशिश की गई। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बुधवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना मंगलवार रात करीब 10.30 बजे की है। दुकान के शटर के रास्ते ऊपर चढ़ने की दो युवकों ने की कोशिश सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि तीन अज्ञात युवक एक बाइक पर सवार होकर आते हैं। वे एक सुनसान गली में रुकते हैं, जहां दो युवक दुकान के शटर के रास्ते ऊपर चढ़ने का प्रयास करते हैं। तीसरा युवक बाइक पर सवार होकर उनकी निगरानी करता है। हालांकि, वे अपने प्रयास में सफल नहीं हो पाए। पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। नगर के मध्य हुई इस वारदात ने पुलिस गश्त पर सवाल खड़े किए हैं। स्थानीय निवासियों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हो रही चोरों की पहचान सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद एसपी ने मामले का संज्ञान लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *