पंजाब सरकार ने 20 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। यह नियुक्तियां राज्यपाल के आदेश पर की गई हैं। आईएएस विजय नामदिओराओ जादे को सचिव वित्त विभाग और एडिशनल चार्ज सचिव प्रवासी भारतीय मामले खाली विभाग, आईएएस अजीत बालाजी जोशी को प्रबंधकीय सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग एडिशनल चार्ज प्रबंधकीय सचिव और सहकर्ता विभाग लगाया गया है। इसके अलावा अभिनव त्रिखा का सचिव वित विभाग, कंवलप्रीत बराड़ को सचिव स्वस्थ्य एवं परिवार भलाई विभाग और एडिशनल चार्ज कमिश्नर फूड एवं ड्रग्स प्रशासन लगाया गया है।


