क्रेन ने साइकिल को मारी टक्कर, छात्रा का पैर कुचला:टीकमगढ़ में गंभीर हालत में एडमिट, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार; स्कूल जा रही थी नाबालिग

टीकमगढ़ के देहात थाना क्षेत्र में बुधवार को एक तेज रफ्तार क्रेन ने स्कूल जा रही छात्रा को टक्कर मार दी। इस हादसे में छात्रा का पैर बुरी तरह कुचल गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना बुधवार दोपहर की है। साइकिल से स्कूल जा रही थी छात्रा घटना देहात थाना क्षेत्र के तखा गांव के पास हुई। बड़ागांव खुर्द निवासी छात्रा आरती प्रजापति (पिता लखन प्रजापति) साइकिल से स्कूल जा रही थी। इसी दौरान, क्रेन चालक ने लापरवाही से पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आरती का पैर कुचल गया और उसकी साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायल छात्रा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत क्रेन चालक को पकड़ लिया और देहात थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। लोगों ने एम्बुलेंस बुलाकर घायल छात्रा को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जब्त की क्रेन, ड्राइवर गिरफ्तार देहात थाना प्रभारी चंद्रजीत यादव ने बताया कि पुलिस ने क्रेन को जब्त कर लिया है और चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रा के बयान दर्ज करने के लिए एक टीम अस्पताल भेजी गई है। फिलहाल, उसका इलाज जारी है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *