टीकमगढ़ में नाबालिग लड़की का मिला शव:दो दिन से लापता थी, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

टीकमगढ़ के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार को एक नाबालिग लड़की का शव पहाड़ी पर मिला। वह सोमवार से लापता थी। परिजनों ने आशंका जताई है कि नाबालिग के साथ रेप कर उसकी हत्या की गई है। घर से मेला देखने का कहकर निकली थी परिजनों ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे वह घर से मेला देखने का कहकर निकली थी। शाम तक घर नहीं पहुंचने पर उसकी तलाश शुरू की गई। इसके बाद बंधा चौकी में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। पिछले दो दिनों से परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। गांव के ही युवक पर रेप कर हत्या की आशंका लड़की के पिता ने बताया कि वह मजदूरी करने दिल्ली गए थे। सोमवार शाम परिवार वालों ने उन्हें बच्ची के लापता होने की सूचना दी। मंगलवार को वह घर लौटे और लड़की की तलाश में जुट गए। पिता का आरोप है कि गांव के ही किसी लड़के ने उनकी बेटी के साथ गलत काम किया और उसकी हत्या कर दी। डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट टीम को बुलाकर की गई जांच इस मामले में जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर एक दिन पहले लड़की की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी और इसी दौरान आज उसका शव बरामद हुआ। घटना स्थल पर डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट टीम को बुलाकर जांच कराई गई है। एसडीओपी बोले-पीएम रिपोर्ट से ही पता चलेगी असल वजह लड़की का पोस्टमॉर्टम जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। एसडीओपी गौतम के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी गई है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *