जोधपुर की विभिन्न बस्तियों में होगा हिन्दू सम्मेलन:अलग अलग प्रखंड में कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी, संस्कारों पर भी होगी चर्चा

जोधपुर में 1 फरवरी को शहर की कई प्रमुख बस्तियों में हिंदू सम्मेलन होगा। इसी को लेकर महाराणा प्रताप बस्ती के हिंदू आयोजन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में तय किया गया कि एक फरवरी को माघ पूर्णिमा पर बस्ती में पूज्य रामविचार महाराज व अन्य संतों के सान्निध्य में लकी विद्यालय के सामने विराट हिंदू सम्मेलन होगा। समिति के संयोजक राजीव कुमार जायसवाल ने बताया कि सम्मेलन से पूर्व भव्य कलश यात्रा बस्ती के विभिन्न मंदिरों से शुरू होकर स्थल पर पहुंचेगी। सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रम, समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए जाएंगे। सह-संयोजक अर्जुन सिंह सांखला ने बताया कि सम्मेलन से पहले बस्ती में प्रभात फेरी, मंदिरों में हनुमान चालीसा पाठ, भजन मंडलियों द्वारा भजन-कीर्तन, विद्यार्थियों की साइकिल रैली, युवाओं की मैराथन तथा कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित होगी। सम्मेलन के बाद भारत माता पूजन व महाप्रसाद का वितरण होगा। बैठक में मार्गदर्शक महादेव प्रसाद ने समिति के लोगों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान डॉ. गोविंद गुप्ता, केके रावल, अशोक गुप्ता, डीआर सैन, किशन लाल बिश्नोई, उमेश गल्होत्रा, प्रो. पंकज, केएल चौहान, ओमप्रकाश सांगवा, तेज बहादुर माथुर, सुरेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *