लेखराम योगी बने जलदाय कर्मचारी महासंघ के फिर जिलाध्यक्ष:नई जिला कार्यकारिणी गठित, संगठन की मजबूती पर दिया जोर

हनुमानगढ़ में जलदाय कर्मचारी महासंघ की जिला स्तरीय बैठक बुधवार को संगठन कार्यालय में आयोजित की गई। इस दौरान पुरानी जिला कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लेखराम योगी ने की, जिसमें संगठनात्मक मजबूती और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। यह पुनर्गठन प्रदेश महामंत्री इन्द्राज घोटिया, संभाग संगठन मंत्री अंग्रेज सिंह और जिला मंत्री संदीप सिरावता के सानिध्य में संपन्न हुआ। नवगठित जिला कार्यकारिणी में लेखराम योगी को पुनः जिलाध्यक्ष चुना गया है, जबकि मनोज कुमार राव को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया। अमीलाल गोदारा को मुख्य संयोजक, दलीप गोदारा को वरिष्ठ संयोजक और ज्वाला दत्त को सह संयोजक बनाया गया है। रेशमसिंह बराड़ को कार्यकारी जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। संदीप झोरड़ को संगठन मंत्री, रचना देवी को मीडिया प्रभारी और नरेंद्र कुमार को सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, सुरेश दायमा कोषाध्यक्ष, विकास शर्मा (पीलीबंगा) सह मंत्री और रमजान खान वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। बैठक में उपस्थित महासंघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह टीम सभी कर्मचारियों को साथ लेकर संगठन को और सशक्त बनाएगी। पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया। प्रदेश महामंत्री इन्द्राज घोटिया ने बताया कि जलदाय कर्मचारियों की प्रदेश स्तरीय समस्याओं को उचित मंच पर प्रभावी ढंग से उठाया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि महासंघ की विभिन्न मांगों को लेकर जलदाय मंत्री से वार्ता हो चुकी है। घोटिया ने यह भी बताया कि बजट पूर्व संवाद 2026-27 के तहत सात सूत्री मांग पत्र मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तक पहुंचाया गया है, जिस पर सकारात्मक चर्चा हुई है। मांग पत्र में कार्यप्रभारित कर्मचारियों, मीटर रीडर, मीटर निरीक्षक और नई भर्तियों सहित अन्य प्रमुख मुद्दे शामिल हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी बजट में महासंघ की कई मांगों पर ठोस निर्णय लिया जाएगा। इस अवसर पर लालचंद, गुरचरण सिंह, लक्ष्मण सिंह सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *