मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की पांचवीं किस्त ट्रांसफर होगी:ग्राम उत्थान शिविर भी लगेगा, खैरथल-तिजारा जिले में 22 जनवरी को होगा कार्यक्रम

राज्य नोडल अधिकारी (पीएम किसान) एवं रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पांचवीं किस्त किसानों के अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी। इसके साथ ही ग्राम उत्थान शिविर का कार्यक्रम 22 जनवरी को सिरोही जिले के अरविंद पवेलियन स्टेडियम में होगा। खैरथल-तिजारा जिले में इस कार्यक्रम को जिला कलेक्टरेट में दोपहर 12:00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन जिला स्तर पर होगा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने कार्यक्रम के सफल और सुचारु आयोजन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दायित्व और जिम्मेदारियां सौंपते हुए निर्देश दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *