जयपुर में थार ने 18 साल की लड़की को उड़ाया:एयरफोर्स की फिजिकल परीक्षा की तैयारी कर रही थी, ड्राइवर मौके से फरार

जयपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार थार गाड़ी का कहर सामने आया है। एक्सप्रेस हाईवे पर हुए हिट एंड रन के एक दर्दनाक हादसे में 18 साल की लड़की अनाया शर्मा, निवासी झुंझुनूं की मौत हो गई। हादसे के बाद थार ड्राइवर मौके से फरार हो गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार यह हादसा एक्सप्रेस हाईवे पर हुआ, जहां तेज गति से आ रही थार गाड़ी ने अनाया शर्मा को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अनाया शर्मा एयर फोर्स की फिजिकल परीक्षा की तैयारी कर रही थी और उसका सपना देश की सेवा करना था, जो इस दर्दनाक हादसे में अधूरा रह गया। दूसरी गाड़ी को भी टक्कर मारी हादसे के बाद थार ड्राइवर घबराहट में मौके से फरार हो गया। इस दौरान उसने आगे जाकर एक अन्य वाहन को भी टक्कर मार दी। इसके बाद चालक ने रास्ते में ही थार गाड़ी को छोड़ दिया और मौके से फरार हो गया। एक्सिडेंट वेस्ट थानाधिकारी रामकृपाल ने बताया कि मंगलवार अल सुबह की घटना है। पोस्टमार्टम करवाकर डैड बॉडी परिजनों को सुपुर्द कर दी है। परिवारजन शव लेकर गांव रवाना हो गए है। पीछे से आ रही तेज रफ़्तार काली थार गाड़ी ने कुचल दिया उन्होंने बताया- अनाया अपनी बहन के साथ जयपुर में रहकर एयरफोर्स की तैयारी कर रही थी। रोज़ सुबह उठकर वह जॉगिंग और रनिंग के लिए जाती थी। कल सुबह अपनी बहन के साथ एक्सप्रेसवे हाईवे पर रनिंग कर रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ़्तार काली थार गाड़ी ने कुचल दिया मौक़े पर उसकी दर्दनाक मौत हो गई l घटना एक्सप्रेस वे हाईवे शांति बाग की है। वहीं चालक हड़बड़ाहट में आ गया और मौक़े से फ़रार हो गया तो उसने आगे जाकर भी कई गाड़ियों को टक्कर मारी और दादी का फाटक के पास वह थार गाड़ी छोड़कर फ़रार हो गया। पुलिस ने थार गाड़ी की जब्त, तलाश जारी सूचना पर एक्सीडेंट थाना वेस्ट पुलिस मौक़े पर पहुंची और गाड़ी को ज़ब्त कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से थार गाड़ी को जब्त कर लिया है। मामले में मुक़दमा करधनी थाने में दर्ज हुआ है वहीं जाँच एक्सीडेंट थाना वेस्ट कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फरार ड्राइवर की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और उसकी तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। इलाके के लोगों में रोष हादसे के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। लोगों ने तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि फरार ड्राइवर को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *