कटनी में अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्राली जब्त:बड़वारा पुलिस ने वाहन मालिक के खिलाफ माइनिंग एक्ट में दर्ज किया केस

कटनी में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़वारा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को पुलिस ने परसेल गांव के पास से अवैध रेत से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली जब्त की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश प्राप्त जानकारी के अनुसार, बड़वारा थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि परसेल गांव के आसपास अवैध रेत का परिवहन किया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल योजना बनाकर बताए गए स्थान पर दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस ने रेत ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्राली को रोका। पूछताछ में चालक की पहचान राहुल रौतेला के रूप में हुई। जब उससे रेत परिवहन से संबंधित रॉयल्टी या अन्य वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई संतोषजनक कागजात पेश नहीं कर सका। वाहन मालिक के खिलाफ केस दर्ज वैध दस्तावेजों के अभाव में रेत का अवैध परिवहन पाए जाने पर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त कर लिया। वाहन को बड़वारा थाना परिसर में खड़ा कराया गया है और वाहन मालिक के खिलाफ खनिज अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *