पन्ना पुलिस ने अंतरराज्यीय महिला गिरोह का किया पर्दाफाश:सत्संग में मंगलसूत्र चोरी करने वाली 6 महिलाएं गिरफ्तार, रेकी कर करती थी चोरी

पन्ना पुलिस ने एक अंतरराज्यीय महिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह सोशल मीडिया के माध्यम से बड़े धार्मिक आयोजनों की रेकी करता था। कार्यक्रमों में भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के गले से सोने के जेवर चुराता था। पुलिस ने बुधवार को इस मामले में छह महिलाओं को गिरफ्तार किया है। महिलाओं के चुराए थे सोने के मंगलसूत्र यह मामला 19 जनवरी का है, जब सलेहा थाना क्षेत्र के ग्राम श्यामगिरी में प्रसिद्ध अच्युतानंद स्वामी जी का सत्संग चल रहा था। कार्यक्रम स्थल पर हेलिकॉप्टर उतरने के बाद भारी भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान उत्तर प्रदेश से आईं इन महिलाओं ने फरियादिया सुधा सिंह गौड़ और उनकी देवरानी के गले से सोने के मंगलसूत्र चुरा लिए। यूपी से किराए की कार लेकर पन्ना पहुंची थी आरोपी महिलाएं पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका गिरोह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम और फेसबुक पर बड़े धार्मिक कार्यक्रमों और सत्संगों की जानकारी जुटाता था, जहां लाखों की संख्या में भीड़ जुटने की संभावना होती थी। इसके बाद वे उत्तर प्रदेश से किराए की इको कार (UP 54 BA 6961) लेकर पन्ना पहुंची थीं। पन्ना एसपी निवेदिता नायडू के निर्देश पर सलेहा थाना प्रभारी बलबीर सिंह की टीम ने मुखबिरों की सूचना पर कार्रवाई की। कलदा क्षेत्र में कुछ संदिग्ध महिलाओं के छिपे होने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने दबिश दी और छह महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग 1 लाख रुपए के दो सोने के मंगलसूत्र और घटना में इस्तेमाल की गई लगभग 5 लाख रुपए की इको कार जब्त की है। कुल मिलाकर 6 लाख रुपए का सामान बरामद किया गया है। गिरफ्तार की गई महिलाएं उत्तर प्रदेश के मऊ और जौनपुर जिले की रहने वाली हैं। इनकी पहचान गीता, सुमन, किरण, सीमा, प्रभावती और सुनीता के रूप में हुई है। ये महिलाएं दो-दो की टोलियां बनाकर भीड़ में शामिल होती थीं ताकि किसी को शक न हो। एएसपी बोलीं-बड़े कार्यक्रमों में अपने सामान की खुद सुरक्षा करें एडिशनल एसपी ने​ अपील की है कि “धार्मिक आयोजनों में भीड़ का फायदा उठाने वाले असामाजिक तत्वों से सावधान रहें। अपनी कीमती वस्तुओं की सुरक्षा स्वयं करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *