देवास के वार्ड-5 में बदबूदार और दूषित पानी की सप्लाई:तीन दिन बाद आए नल, पहले 15 मिनट गंदा पानी निकला, निगम से की शिकायत

देवास के वार्ड क्रमांक 5 स्थित प्रताप नगर और आसपास की कॉलोनियों में बुधवार सुबह नगर निगम की जलप्रदाय लाइन से दूषित और बदबूदार पानी आया। इस घटना से क्षेत्र के रहवासी परेशान हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन से चार दिन के अंतराल के बाद नल आए थे। पानी भरते समय करीब 15 मिनट तक मटमैला और बदबूदार पानी आता रहा। जब साफ पानी आना शुरू हुआ, तब तक निगम कर्मचारियों ने नल बंद कर दिए, जिससे कई लोग पीने योग्य पानी नहीं भर पाए। दूषित पानी आने से बढ़ी परेशानी रहवासियों का कहना है कि क्षेत्र का भूजल केमिकल युक्त होने के कारण वे पूरी तरह से नगर निगम की जलप्रदाय लाइन पर निर्भर हैं। ऐसे में दूषित पानी की आपूर्ति से उनकी परेशानी और स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बढ़ गया है। इस मामले में महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने बताया कि शिकायत मिलते ही निगम कर्मचारियों को तत्काल समस्या के समाधान के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस समस्या का निवारण किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *