भाजपा के सोशल मीडिया जिला संयोजक के निलंबन को लेकर जिलाध्यक्ष का पुतला फूंका

दौसा| भाजपा के सोशल मीडिया जिला संयोजक को पार्टी से निलंबित करने को लेकर कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष का ग्राम बापी में पुतला फूंककर विरोध जताया। भाजपा के सोशल मीडिया जिला संयोजक रितेश पारीक को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करने के बाद समर्थकों में आक्रोश व्याप्त हो गया। समर्थकों ने कहा पार्टी ने बिना किसी जांच के एक तरफा कार्रवाई की है, जबकि रितेश पारीक भाजपा का निष्ठावान कार्यकर्ता है। विधानसभा उप चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम करने वाले लोगों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। दरअसल संगठन महापर्व कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. प्रभु दयाल शर्मा और सोशल मीडिया के जिला संयोजक रितेश पारीक के बीच विवाद हुआ था। दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए थे। इसके बाद जिलाध्यक्ष की शिकायत पर अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने रितेश पारीक को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *