कलेक्टर आदित्य सिंह को राज्यपाल करेंगे सम्मानित:वोटर लिस्ट काम में जिला प्रदेश में नंबर-1; 25 जनवरी को भोपाल में समारोह

अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह को उनकी कार्यकुशलता के लिए राज्यपाल मंगू भाई पटेल द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान-2026 में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया जा रहा है। कलेक्टर आदित्य सिंह ने SIR कार्य के डिजिटलीकरण को निर्धारित समय से पहले ही 100 प्रतिशत पूरा करा लिया था। इस उपलब्धि के चलते अशोकनगर जिला इस कार्य में पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है। भोपाल में 25 को मिलेगा पुरस्कार यह पुरस्कार 25 जनवरी को 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर दिया जाएगा। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में सुबह 11:00 बजे आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में राज्यपाल मंगू भाई पटेल कलेक्टर सिंह को पुरस्कृत करेंगे। लगातार मॉनिटरिंग से मिली सफलता यह सफलता कलेक्टर द्वारा की गई लगातार निगरानी का परिणाम है। निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को इस कार्यक्रम में उपस्थित होने की अनुमति प्रदान की जाए, ताकि वे अभियान में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार प्राप्त कर सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *