नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव क्षेत्र में बुधवार को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से दो स्कूली छात्राएं घायल हो गईं। यह घटना बरहटा के पास हुई। इस दौरान वहां से गुजर रहे पूर्व विधायक शेखर चौधरी ने अपनी गाड़ी रोककर घायल छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, छात्राएं बुधवार को अपने स्कूल संबंधित कार्य के लिए सड़क मार्ग पर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। घायल छात्राएं गुंदरई गांव की निवासी हैं। दोनों को हल्की चोट आई दोनों छात्राओं को हल्की चोटें आई हैं और उनकी स्थिति सामान्य है। हादसे के बाद कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बना। सूचना के बाद छात्राओं के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। पूर्व विधायक ने पहुंचाया अस्पताल हादसे के समय वहां से गुजर रहे पूर्व विधायक शेखर चौधरी ने तुरंत अपनी निजी गाड़ी रोककर घायल छात्राओं को प्राथमिक उपचार दिलाया। इसके बाद उन्होंने उन्हें अपने वाहन से श्रीधाम हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया।


