फरीदकोट रेंज में दो दिन में 280 अपराधी गिरफ्तार:तीन जिलों में छापेमारी में जुटे 1100 पुलिसकर्मी, ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई

फरीदकोट रेंज की आईजी निलांबरी जगदाले के नेतृत्व में रेंज के अधीन आने वाले तीन जिलों फरीदकोट, मोगा और श्री मुक्तसर साहिब में ऑपरेशन प्रहार के तहत विभिन्न स्थानों पर छापेमारी जारी है और जगह जगह विशेष नाकाबंदी कर सघन चेकिंग की जा रही है। बुधवार बाद दोपहर आईजी निलांबरी जगदले ने फरीदकोट शहर में पुलिस नाकों का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद पुलिस टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। अभियान के तहत बड़े स्तर पर कार्रवाई इस मौके पर आईजी निलांबरी जगदले ने बताया कि फरीदकोट रेंज के अंतर्गत आने वाले तीन जिलों फरीदकोट,मोगा और श्री मुक्तसर साहिब में दो दिनों के दौरान पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई है। 143 आरोपियों की गिरफ्तारी उन्होंने बताया कि तीनों जिलों में लगभग 11 सौ पुलिस कर्मचारियों पर आधारित टीमों ने ऑपरेशन के पहले दिन मंगलवार को करीब 500 स्थानों पर छापेमारी कर 137 से भी अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि दूसरे दिन बुधवार यानी आज अब तक लगभग 283 स्थानों पर छापेमारी के दौरान 143 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। ए और बी कैटागिरी के गैंगस्टर शामिल आईजी निलांबरी जगदले ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बंबीहा गैंग के ए कैटागिरी के गैंगस्टर से जुड़ा आरोपी अमृतपाल सिंह गग्गु और बी कैटागिरी का गैंगस्टर हरप्रीत सिंह भी शामिल है।साथ ही संगठित अपराध से संबंधित गैंग के सदस्य और नशा तस्कर भी पकड़े गए हैं। अवैध इमिग्रेशन सेंटरों पर होगी कार्रवाई इनके कब्जे से नशीले पदार्थ,तेजधार हथियार,पिस्टल व कारतूस इत्यादि भी बरामद किए गए है । आईजी ने कहा कि यह अभियान पूरी सख्ती के साथ जारी है और इसके बाद पंजाब के डीजीपी के दिशा निर्देशों के अनुसार मानव तस्करी से जुड़े अवैध इमिग्रेशन सेंटरों के खिलाफ भी एक बड़ी मुहिम शुरू की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *