तोखन साहू ने मिड-डे-मिल की गुणवत्ता पर जोर दिया:GPM में दिशा में हुए शामिल, स्वास्थ्य-शिक्षा और सड़क योजनाओं की समीक्षा की

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू बुधवार को एक दिवसीय प्रवास पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पहुंचे। उन्होंने जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने स्वास्थ्य, पोषण, पेयजल, शिक्षा और सड़क विकास से संबंधित अलग-अलग योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। तोखन साहू ने अधिकारियों को गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण, संस्थागत प्रसव और बच्चों का नियमित टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कुपोषण कम करने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और पूरक पोषण पर विशेष ध्यान देने को कहा। केंद्रीय राज्य मंत्री ने नल जल योजना की निगरानी बढ़ाने और शिक्षा में बोर्ड परीक्षा परिणामों में सुधार के लिए स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण और मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता जांच कराने पर भी जोर दिया। मनरेगा कार्यों की समय-सीमा और गुणवत्ता पर सख्ती मनरेगा (अब वी.बी.जी रामजी) के तहत सभी स्वीकृत कार्यों और उनके भुगतान को 31 मार्च 2026 तक पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए। उन्होंने कलेक्टर को पीएम-जनमन योजना के तहत बन रही सड़कों की गुणवत्ता की जांच कराने और खराब सड़कों को संधारण अवधि में ठीक कराने पर बल दिया। इसके अलावा निर्माण कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण समारोहों में जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से आमंत्रित करने का आदेश भी दिया गया। मशाल गौरव यात्रा वाहन को किया रवाना अपने प्रवास के दौरान तोखन साहू ने ‘खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स’ के प्रचार के लिए ‘मशाल गौरव यात्रा’ वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने इस अवसर पर शुभंकर ‘मोर वीर’ का भी स्वागत किया। यह खेल पहली बार छत्तीसगढ़ में आयोजित हो रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *