बागेश्वर धाम आचार्य पं धीरेंद्र शास्त्री कल कोटा आएंगे:रामगंजमंडी में कलश यात्रा में होंगे शामिल,तीन दिन कथा करेंगे, श्री बालाजी की भक्तों ने अगवानी की

बागेश्वर धाम के आचार्य पंडित धीरेन्द्र शास्त्री कल यानी 22 जनवरी को कोटा आएंगे। आचार्य धीरेंद्र शास्त्री रामगंजमंडी में कलश यात्रा में शामिल होंगे। शाम 6 बजे खैराबाद मेला ग्राउंड में आयोजित अयोध्या जन्मभूमि पर रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की वर्षगांठ के अवसर पर विशाल दीपोत्सव में शामिल होंगे। फिर 23 से 25 जनवरी तक श्री रामकथा करेंगे। मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि श्री राम कथा गौ माता महोत्सव के धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत आज 21 जनवरी से ही हो गई। बागेश्वर धाम के बालाजी को ढोल बाजे के साथ लाया गया। मोड़क में आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के आवास स्थल चार धाम में लाकर विराजित किया गया। बागेश्वर धाम के बालाजी की भक्तों ने अगवानी की। बता दें श्रीफल भेंट कर स्वीकृति मिलने के बाद आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम के बालाजी महाराज का विग्रह मंत्री मदन दिलावर को भेंट कर उन्हें निकटवर्ती हनुमान मंदिर में स्थापित करने के निर्देश दिए थे। जिनकी स्थापना मंत्री मदन दिलावर ने रामगंज मंडी के पंचमुखी बालाजी मंदिर में की थी। नियमानुसार धार्मिक प्रक्रिया के तहत आज पंचमुखी हनुमान मंदिर से बालाजी महाराज को आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के लिए बनाए गए आवास चार धाम में लाकर विराजित किया गया। कथा की पूर्णआहुति तक बालाजी महाराज यही चार धाम मोडक में विराजित रहेंगे। मंत्री मदन दिलवार ने बताया कि 22 जनवरी को दोपहर 1 बजे कलश यात्रा कृषि उपज मंडी समिति रामगंजमंडी से शुरू होंगी। कलश यात्रा में महिलाएं केसरिया साड़ी पहनकर सिर पर कलश धारण कर चलेंगी । कलश यात्रा में 21000 से अधिक महिलाओं के शामिल होने की सम्भावना है। कलश बागेश्वर धाम की तरफ से सभी महिलाओं को निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। कलश यात्रा को लेकर पूरा रामगंजमंडी में सजावट की गई है। यात्रा मार्ग पर केसरिया पताकाएं और झंडे लगाए गए हैं। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं। यात्रा में 6 से अधिक डीजे चलेंगे। ये खबर भी पढ़े- NH 52 पर 4 दिन हैवी ट्रैफिक बंद रहेगा:22 से 25 जनवरी तक के लिए ट्रैफिक एडवाईजरी जारी, बांरा, बपावर, खानपुर के रास्ते आ जा सकेंगे कोटा के रामगंजमंडी इलाके के मोड़क थाना क्षेत्र के गुंदी गांव में बागेश्वर धाम आचार्य पं धीरेन्द्र शास्त्री रामकथा करेंगे। ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि 22 से 25 जनवरी तक कोटा- झालावाड़ NH 52 पर हैवी ट्रैफिक बंद रहेगा। केवल यात्री बसें व कार जीप आज जा सकेंगे। भारी वाहन (ट्रक ट्रेलर ) डायवर्ट रूट बांरा, बपावर, खानपुर के रास्ते आ जा सकेंगे। खबर पढ़े

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *