सीए लोकेश अग्रवाल बन गए ‘नगर अध्यक्ष:खुद ही करवा लिया स्वागत, जिलाध्यक्ष ने झाड़ा पल्ला, कार्यकर्ताओं में मची खलबली

झुंझुनूं भाजपा में उस वक्त एक बेहद अजीब और चर्चा का विषय बनने वाला घटनाक्रम सामने आया, जब भाजपा के एक कार्यकर्ता ने संगठन की आधिकारिक घोषणा से पहले ही खुद को ‘मंडल अध्यक्ष’ घोषित कर दिया। इतना ही नहीं, बाकायदा समर्थकों के बीच अपना जोरदार स्वागत भी करवा लिया। भाजपा के राष्ट्रीय स्तर पर नितिन नबीन को निर्विरोध 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष ल चुने जाने की खुशी मनाई जा रही थी। इसी दौरान झुंझुनूं शहर में सीए लोकेश अग्रवाल के नेतृत्व में जश्न का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान जारी प्रेस नोट और सोशल मीडिया संदेशों में लोकेश अग्रवाल को “निर्वाचित भाजपा झुंझुनूं शहर मंडल अध्यक्ष” बताया गया। बिना किसी आधिकारिक सूची या जिला संगठन के पत्र के, खुद को अध्यक्ष घोषित कर स्वागत करवाने का यह मामला सोशल मीडिया तक चर्चा का केंद्र बन गया है। जिलाध्यक्ष ने झाड़ा पल्ला, कार्यकर्ताओं में असमंजस जब इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरि से संपर्क किया गया, तो उन्होंने साफ तौर पर किसी भी आधिकारिक घोषणा से इनकार किया। संगठन की ओर से अब तक झुंझुनूं शहर मंडल अध्यक्ष के नाम की कोई पुष्टि नहीं की गई है। “फिलहाल किसी भी मंडल अध्यक्ष की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। प्रेस नोट में किया ‘अध्यक्ष’ होने का दावा लोकेश अग्रवाल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि नितिन नबीन का निर्विरोध निर्वाचन भाजपा की लोकतांत्रिक परंपरा की विजय है। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और पटाखे फोड़े। इस दौरान वहां मौजूद समर्थकों ने लोकेश अग्रवाल का माला पहनाकर ‘नवनियुक्त अध्यक्ष’ के रूप में अभिनंदन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *