कटनी जिले के बिलहरी गांव में एक 26 वर्षीय युवक ने जहर खा लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से गांव में शोक का माहौल है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। घर पर खाया जहरीला पदार्थ जानकारी के अनुसार, बिलहरी निवासी भरत बर्मन (26) ने बुधवार शाम अपने घर पर जहरीले पदार्थ खा लिया। कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गया। यह देख परिजन घबरा गए और तुरंत उसे जिला अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान तोड़ा दम अस्पताल में डॉक्टरों ने भरत को बचाने की कोशिश की, लेकिन जहर शरीर में फैल चुका था। इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों की सूचना पर अस्पताल चौकी पुलिस ने शव को मॉर्चुरी में रखवाया। पत्नी के जाने से था तनाव में मृतक के भाई लखन बर्मन ने बताया कि भरत की पत्नी दो दिन पहले उसे छोड़कर मायके चली गई थी। विवाद का सही कारण सामने नहीं आ पाया है, लेकिन पत्नी के जाने के बाद से भरत काफी परेशान और तनाव में था। पुलिस जांच में जुटी अस्पताल चौकी पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।


