उज्जैन में 21 हजार लीटर शराब पर चली JCB:94.72 लाख कीमत; लंबे समय से वेयर हाउस में रखी थी; आबकारी विभाग ने की कार्रवाई

उज्जैन में 21 हजार लीटर से अधिक शराब देशी शराब पर बुल्डोजर चलाई गई। 94.72 लाख रुपए कीमत की यह शराब लंबे समय से वेयर हाउस में रखी थी। नोडल अधिकारी मुकेश रंधावा ने बताया कि आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश ने तराना, उज्जैन, खाचरौद, महिदपुर और बड़नगर स्थित देशी मदिरा वेयरहाउस में काफी समय से रखे पुराने एवं अनुपयोगी स्टॉक को नष्ट करने की अनुमति दी थी। मंगलवार दोपहर में समिति के समक्ष एमआर-5 मक्सी रोड स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड पर 2 हजार 367.86 पेटियों में रखी 21 हजार 310.74 बल्क लीटर पुरानी एवं अनुपयोगी देशी मदिरा पर जेसीबी चलाकर नष्ट कर दिया गया। देखें तस्वीरें… न​​​ष्टीकरण कार्रवाई समिति की निगरानी में हुई –
समिति की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राजेश बोरासी ने की। जबकि सहायक आबकारी आयुक्त निधि जैन को समिति सचिव बनाया गया। समिति में सहायक जिला आबकारी अधिकारी मुकेश रंधावा, ममता भवेल, विजय मेढा, जितेंद्र सिंह भदौरिया, संजय कुमार जैन एवं हिमांशु अग्रवाल, आबकारी उपनिरीक्षक सहित मेसर्स एसोसिएटेड एल्कोहल्स एंड ब्रेवरीज, खोड़ीग्राम बड़वाह जिला खरगोन के अधिकृत प्रतिनिधि शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *