फुटपाथ पर नवजात का शव मिलने से सनसनी:अंतिम संस्कार करने के लिए जाना था आदर्श नगर मोक्षधाम, शराब पीकर सो गए पिता व साथी

शहर के न्यू गेट स्थित रामनिवास बाग इलाके में बुधवार शाम फुटपाथ पर नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शाम करीब साढ़े चार बजे राहगीरों ने फुटपाथ पर पड़े नवजात को देखकर लालकोठी थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कस्टडी में लेकर जांच शुरू की। लालकोठी थाना प्रभारी प्रकाश राम ने बताया कि नवजात के शरीर पर लगे टैग के आधार पर सांगानेरी गेट महिला चिकित्सालय से जानकारी जुटाई गई। जांच में सामने आया कि अलवर निवासी अनिता ने दोपहर करीब डेढ़ बजे अस्पताल में मृत नवजात को जन्म दिया था। अस्पताल से मृत नवजात को लेकर उसके पति उदयसिंह और एक अन्य व्यक्ति अंतिम संस्कार के लिए आदर्श नगर श्मशान घाट जाने के लिए निकले थे। लेकिन रास्ते में दोनों रामनिवास बाग क्षेत्र पहुंचे, जहां नवजात के शव को फुटपाथ पर छोड़कर बगीचे में चले गए और शराब पीकर सो गए। कुछ समय बाद राहगीरों ने फुटपाथ पर पड़े नवजात को देखा और पुलिस को सूचना दी। होश में आने पर दोनों व्यक्ति अस्पताल पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *