गौशाला और गुरुओं के स्थान पर बनाएं गीता भवन: उमाश्री

ब्रज चौरासी की परिक्रमा कर लौटी उमा भारती रविवार को ग्वालियर आईं और लाल टिपारा स्थित आदर्श गौशाला पहुंची। यहां उन्होंने गौ माता की सेवा करने के साथ ही संतजनों के साथ चर्चा की। इस दौरान उन्हें ग्वालियर में गीता भवन बनाए जाने की जानकारी मिली तो उन्होंने कहा कि प्रस्तावित गीता भवन गौशाला और संत, गुरुओं के स्थान के पास बनना चाहिए। उनका कहना था कि इससे गीता भवन का उद्देश्य सार्थक हो सकेगा। गौशाला में उन्होंने जैविक बाजार की रोटी और दाल के भोजन का आनंद भी लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *