कोरबा| शहर के पुराना पवन टॉकीज रेलवे फाटक पारकर सर्वमंगला मार्ग की ओर जाने वाले रास्ते पर सड़क पर लीकेज पाइप से पानी बहता है। श्याम मंदिर मोड़ के पास मुख्य सड़क पर गड्ढा हो गया है। पाइप फूटने व लीकेज के कारण पानी बहने से सड़क खराब हो रही है। गड्ढे का आकार बढ़ने के बाद से आवाजाही में परेशानी हो रही है। मुख्य सड़क होने से वाहनों का दबाव रहता है। -जयसिंह नेताम


