तम्बाकू नियंत्रण के​ लिए 150 शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

कोरबा| जिले में तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षा विभाग के शिक्षकों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 150 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला में तम्बाकू से होने वाली हानिकारक बीमारियों, कैंसर, हृदय रोग, सांस लेने की समस्या और अन्य तंबाकू सेवन से होने वाले शारीरिक और मानसिक दुष्प्रभावों के बारे में बताया। कोटपा अधिनियम 2003 की धाराओं को विस्तार से बताया। साथ ही तम्बाकू सेवन से छुटकारा पाने व स्कूलों को तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान बनाने निर्धारित मापदंडों को बताया। कार्यशाला में जिला चिकित्सालय कोरबा में स्थित तम्बाकू नशामुक्ति केन्द्र में दिए जा रहे निःशुल्क परामर्श व निःशुल्क दवाइयों के बारे में जानकारी दी। साथ ही स्कूलों के लिए आईसी सामग्री व पाम्पलेट वितरित किया। कार्यशाला को संपन्न कराने में डॉ. कुमार पुष्पेश, नोडल अधिकारी तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम, पद्माकर शिंदे, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, एनएचएम, डॉ. मानसी जायसवाल, सलाहकार एनटीसीपी, दुष्यंत कोटांगले एफएलओ व संतोष केवट सोशल वर्कर एनटीसीपी का सहयोग रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *