हिंदू संगठनों ने भोपाल मेयर को मुल्ला मालती राय कहा:होर्डिंग पर स्याही से दाढ़ी बनाई, बंगला घेरा; गोमांस मामले में इस्तीफा मांगा

भोपाल में गोमांस तस्करी के आरोपों को लेकर बुधवार को हिंदू संगठनों का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दिया। संगठनों ने महापौर मालती राय के बंगले का घेराव किया और मामले में जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान बंगले के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान महापौर मालती राय की नेम प्लेट और होर्डिंग्स पर लगी फोटो पर स्याही पोत दी। प्रदर्शनकारियों ने मुल्ला मालती राय कहते हुए होर्डिंग पर मालती राय की फोटो पर स्याही से दाढ़ी बना दी। कार्यकर्ताओं ने कहा- यह प्रतीकात्मक विरोध है, जो नगर निगम की भूमिका और स्लॉटर हाउस में कथित गोकशी के मामलों पर कार्रवाई न होने के खिलाफ किया गया है। एसीपी अंकिता खातरकर ने बताया कि यह प्रदर्शन बिना अनुमति के किया गया है, इसलिए बीएनएस की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। हिंदू संगठनों के प्रदर्शन की 7 तस्वीरें देखिए… कार्रवाई नहीं होने तक जारी रहेगा आंदोलन
हिंदू उत्सव समिति और अन्य संगठनों का आरोप है कि शहर में लंबे समय से गोमांस तस्करी का संगठित नेटवर्क सक्रिय है, जिस पर अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। संगठनों का कहना है कि जब तक पूरे नेटवर्क और इसके मास्टर माइंड पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान महापौर से इस्तीफा मांगा और कहा कि नगर निगम के संरक्षण के बगैर यह कारोबार नहीं चल सकता है। PHQ के सामने पकड़े गए ट्रक का दिया हवाला
संगठनों ने 17 दिसंबर 2025 को PHQ के सामने पकड़े गए मांस से भरे ट्रक का हवाला देते हुए कहा कि उस समय ट्रक से भारी मात्रा में संदिग्ध मांस बरामद किया था। मामले में स्लॉटर हाउस संचालक असलम चमड़ा को जेल भेजा गया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यह सिर्फ एक कड़ी है, जबकि पूरा नेटवर्क अब भी सक्रिय है। कार्यकर्ता बोले- मेयर को सीधे हस्तक्षेप करना चाहिए
हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में चल रहे स्लाटर हाउसों और मांस के अवैध कारोबार पर महापौर को सीधे हस्तक्षेप करना चाहिए। उनका कहना है कि नगर निगम की जानकारी के बिना इतना बड़ा नेटवर्क नहीं चल सकता। पढ़ें पूरी खबर… पुलिस मुख्यालय के सामने मांस से भरा ट्रक पकड़ाया भोपाल में पुलिस मुख्यालय के सामने मांस से भरा ट्रक पकड़े जाने के मामले में प्रशासनिक कार्रवाई शुरू हो गई है। हिंदूवादी संगठनों ने जांच रिपोर्ट में गोमांस का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। माहौल बिगड़ता देख नगर निगम ने स्लॉटर हाउस सील कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *