देवास में माता के दरबार से निकले 14.79 लाख:गुप्त नवरात्रि में खोलीं दान पेटियां; सोना-चांदी और 4 देशों की करेंसी भी मिली

देवास में गुप्त नवरात्रि के अवसर पर मां चामुंडा और मां तुलजा भवानी मंदिरों की दान पेटियां खोली गईं। बुधवार को हुई गणना में कुल 14 लाख 79 हजार 232 रुपए की नकद राशि प्राप्त हुई है। इसके अलावा दान में सोना, चांदी और विदेशी मुद्रा भी निकली है। यह राशि वर्ष 2026 की गुप्त नवरात्रि के दौरान पहली बार खोली गई पेटियों से मिली है। गणना का कार्य राजस्व अधिकारियों की निगरानी में देर शाम तक चलता रहा। 12 दान पेटियां खोलीं, तहसीलदार की निगरानी में हुई गिनती तहसीलदार सपना शर्मा ने बताया कि कुल 12 दान पेटियां खोली गई हैं। इनमें मां तुलजा भवानी मंदिर की 5 और मां चामुंडा माता मंदिर की 7 पेटियां शामिल थीं। नोटों और सिक्कों की गिनती राजस्व अधिकारियों, कोटवारों, मंदिर कर्मचारियों और समिति सदस्यों की उपस्थिति में पूरी पारदर्शिता के साथ की गई। सोने की अंगूठी और ऑस्ट्रेलिया-दुबई के सिक्के मिले मां चामुंडा शासकीय देवस्थान प्रबंध समिति के अनुसार, नकद राशि के अलावा दान में सोने-चांदी के आभूषण भी मिले हैं। इनमें एक सोने जैसी अंगूठी, चांदी जैसी दो जोड़ी छोटी पायल, एक छोटा स्वस्तिक, दो छोटी चांदी की अंगूठियां, एक चांदी का माताजी का ठप्पा और एक चांदी का आधा हाथ बना छोटा आभूषण शामिल है। इसके अतिरिक्त, नेपाल के नोटों के साथ यूएई (UAE), ऑस्ट्रेलिया और ओमान के सिक्के भी दान पेटी से निकले हैं। पेटियों में श्रद्धालुओं की मन्नतों की चिट्ठियां भी मिली हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *