एनएचएम में स्टाफ नर्स के तीन पदों पर भर्ती निकली

भिलाई| राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत दुर्ग जिले संविदा पर स्टाफ नर्स के तीन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी हुआ है। भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी सिर्फ ऑन लाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें 4 फरवरी शाम 5.30 बजे तक विभाग की वेबसाइट www.durg.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी के मुताबिक निर्धारित तिथि एवं समय के बाद अथवा अन्य किसी माध्यम से कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं होगा। बताया कि विज्ञापित तीन पदों स्टॉफ नर्स (PICU/HDU), स्टॉफ नर्स (LMU) एवं Community Health Officer (NHM) के पद शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *