दुर्ग| कलेक्टर अभिजीत सिंह ने दुर्ग शहर मंे विभिन्न विकास कार्यों के लिए कुल 49.95 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। इसके तहत स्वीकृत कार्यों में वार्ड क्रमांक 23 दीपक नगर में हनुमान मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, सामुदायिक भवन के पास अहाता व मंच निर्माण और मंदिर के पास डोमशेड निर्माण प्रत्येक कार्य के लिए 9 लाख 99 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई है। इसी प्रकार वार्ड 44 बाबा गुरु घासीदास वार्ड के फोकट पारा स्थित सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण और इसी क्षेत्र के रसोई कक्ष, शौचालय, पेवर ब्लॉक लगाने प्रत्येक कार्य के लिए 9 लाख 99 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई है।


