भास्कर न्यूज | लुधियाना पिछले कुछ दिनों से निकल रही धूप से लोगों को सर्दी से राहत थी। लेकिन अब मौसम में बदलाव होवे जा रहा है। गुरुवार और शुक्रवार को हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा के गति से तेज हवाएं भी चल सकती है। बुधवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। फिर भी अधिकतम तापमान में 1 डिग्री गिरावट दर्ज हुई और 22.6 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई और 6.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक शिविंदर सिंह ने बताया वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने के चलते 22 और 23 जनवरी को वर्षा की संभावना है और तेज हवाएं भी चलेंगी।


