कोरबा|छत्तीसगढ़ राज्यपाल व राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने गवर्नमेंट मिडिल स्कूल आमापाली के शिक्षक मुकुंद केशव उपाध्याय को कोरबा जिले का अध्यक्ष मनोनीत किया है। यह नियुक्ति आगामी निर्वाचन अथवा नई नियुक्ति होने तक प्रभावी रहेगी। नियुक्ति दो वर्षों के लिए मान्य होगी, जिसे आवश्यकता पड़ने पर तीन वर्षों तक बढ़ाया जा सकता है। पदभार ग्रहण करने के साथ ही जिलाध्यक्ष मुकुंद उपाध्याय जिले की कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे।


