नुक्कड़ नाटक के जरिए यात्रियों को मतदान के प्रति किया सजग

कोरबा| बुधवार को केएन कॉलेज के बीएड प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों ने स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रों ने कॉलेज से मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली में शामिल प्राध्यापक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं नारे लगाते हुए रानी रोड, पुरानी बस्ती और इतवारी बाजार से होते हुए पुराने बस स्टैंड पहुंचे। पुराने बस स्टैंड में छात्रों की टीम ने बस यात्रियों, वाहन चालकों, व्यवसायियों और राहगीरों के बीच सड़क पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने एसआईआर के महत्व और नागरिकों के लिए इसकी आवश्यकता के बारे में जानकारी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *