डीपीएस छात्रों के प्रोजेक्ट को एनआईटी की मदद से मिलेगा स्टार्टअप, स्कूल में हर्ष

सिटी रिपोर्टर | बोकारो डीपीएस बोकारो के मेधावी विद्यार्थियों प्रियम हरनंदका, शौर्य प्रताप और अनिकेत सिंह के बनाए गए दो अहम प्रोजेक्ट मल्टीटास्किंग रोबोट और इंफ्रैक्टो अब जल्द ही स्टार्टअप का रूप लेंगे। आनेवाले समय में ये दोनों परियोजनाएं पेटेंट होंगी तथा धरातल पर उतरकर लोगों के लिए उपयोगी साधन के रूप में तैयार हो पाएंगी। झारखंड में पहली बार एनआईटी, जमशेदपुर की मदद से इस प्रकार के इनोवेटिव आइडिया स्टार्टअप का रूप ले सकेंगे। भारत के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की निधि पहल के अंतर्गत आईटीबीआई कार्यक्रम के तहत दोनों परियोजनाओं को पूरा किया जा सकेगा। प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार ने बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *