बोकारो | नागरिक अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष शशि भूषण ओझा मुकुल के नेतृत्व में जागरुकता अभियान चलाया गया। चास गरगा पुल के पास स्थित भारत माता और चेकपोस्ट स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। केंद्रीय अध्यक्ष मुकुल ने चास की जनता से अपील किया कि आगामी नगर निगम चुनाव में ऐसे मेयर और पार्षदों को चुने जो आपके दुख-दर्द को सुने और दूर करने का प्रयास करें। चास की स्थिति अत्यंत नारकीय हो गई है। गंदी नालियों का प्रवाह गरगा नदी और सिंगारी जोरिया में हो रहा है। नगर निगम क्षेत्र के कई तालाबों को अतिक्रमित कर लिया गया है तथा कई तो प्रदूषण की मार झेल रहे हैं। कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है। ऐसे में सोच-समझकर ही अपना नेता चुनें। मौके पर मृणाल कांत चौबे, अभय कुमार गोलू, अखिलेश ओझा, मिथिलेश सिंह, वीरेंद्र चौबे, बबलू पांडेय, लक्ष्मी नारायण यादव, धर्मेंद्र कुमार, नेहा कुमारी, ओम प्रकाश साह, मुन्ना गुप्ता आदि थे।


