एसीएमओ ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने को लेकर की समीक्षा

भास्कर न्यूज | राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (एसीएमओ) डॉ. जुझार माझी ने की। बैठक में प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक पंकज कुमार सहित सभी चिकित्सा पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी, स्वास्थ्य कर्मी और संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, नियमित टीकाकरण, संचारी एवं गैर-संचारी रोगों की रोकथाम, आयुष्मान भारत योजना, साफ-सफाई तथा अस्पताल प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। एसीएमओ डॉ. जुझार माझी ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों में समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी स्वास्थ्य कर्मियों को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। बैठक के अंत में आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई तथा स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *