भास्कर न्यूज | चाईबासा एस.पी.जी मिशन बॉयज हाई स्कूल स्थित ग्राउंड में बुधवार को बालक एवं बालिका उच्च व मध्य स्कूलों का समन्वित रुप से वार्षिक खेलकूद दिवस का आयोजन किया गया। पूर्वाह्न 11 बजे मुख्य अतिथि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर बहामन टूटी एवं विशिष्ट अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी, तांतनगर द्वारा संयुक्त रूप से वार्षिक खेलकूद का विधिवत उद्घाटन किया गया। विद्यालय परिवार के द्वारा अतिथियों का सम्मान व स्वागत किया गया। सफलता के लिए अनुशासन में रहना अनिवार्य: एसडीपीओ बच्चों को संबोधित करते हुए एसडीपीओ, सदर बहामन टूटी ने कहा कि अनुशासन में रहकर के कई क्षेत्रों में सफलताएं प्राप्त की जा सकती है। वार्षिक खेलकूद हमें एक दूसरे से मेल-मिलाप का अवसर प्रदान करता है। पढ़ाई के साथ खेलकूद को भी जीवन का हिस्सा बनाकर आगे बढ़ा जा सकता है। विशिष्ट अतिथि पवन आशीष लकड़ा, बीडीओ, तांतनगर ने सभी छात्र-छ ात्राओं को अनुशासन, कठिन परिश्रम व ध्यान केंद्रित कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। जीवन में हार-जीत लगी रहती है, लेकिन प्रयास करते रहना चाहिए। जीत के लिए गलतियों को सुधार कर पुन: जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। स्कूल के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता 100 मी. रेस – ग्रुप ए 1 में कृष्ण बिरुवा, 2 सूरज गोप, 3 रामेश्वर देवगम, 200 मी. 1कृष्ण बिरुवा, 2 सूरज गोप, 3 आदि सवैया, 400 मी 1कृष्ण बिरुवा, 2 दुम्बी तुबिद, 3 रंजीत लियांगी, 1500 मी, 1रवि समद, 2 रंजीत लेआंगी, 3 कृष्ण बिरुवा, रिले रेस में प्रथम नीला दल, द्वितीय पीला दल तृतीय लाल दाल, बालिका वर्ग में रिले रेस में, प्रथम हरा दल, दूसरा पीला दल एवं तीसरा लाल दाल, 200 मी प्रथम करीना हेंब्रम, द्वितीय प्रमिला पूर्ति, तृतीय सुमन बानरा। एसपीजी मिशन बालक मध्य विद्यालय से 100 मीटर दौड़ में प्रथम लक्ष्मण कुदादा रहा।


