रामतीर्थ में 6 फरवरी को मगदा गौड़ मिलन समारोह

भास्कर न्यूज| जैंतगढ़ रामतीर्थ में बुधवार को गणेशचन्द्र गोप की अध्यक्षता में मगदा गौड़ समाज की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 6 फरवरी 2026, शुक्रवार को रामतीर्थ में मगदा गौड़ दिवस-सह मिलन समारोह आयोजित होगा। बैठक में शिक्षा, रोजगार, सामाजिक जागरूकता और युवा पीढ़ी के मार्गदर्शन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श करते हुए कई सार्थक सुझाव सामने आए। बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। विपिन गोप, चन्द्रमोहन गोप, वैशाखु गोप, संजय गोप, चैतन गोप, लक्ष्मण गोप, तुलसी गोप, रामचन्द गोप, सनातन गोप, संजीव गोप, लालमोहन गोप, जनक गोप, कार्तिक गोप सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *