भास्कर न्यूज | बालोद स्थानीय माहेश्वरी भवन में जिला माहेश्वरी महिला संगठन और स्थानीय माहेश्वरी महिला मंडल बालोद का अध्यक्ष एवं सचिव पद का चयन विधिवत रूप से संपन्न हुआ। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की गई। चयनित पदाधिकारियों में जिला माहेश्वरी महिला संगठन में अध्यक्ष रीता टावरी, सचिव ज्योति राठी बनी। स्थानीय माहेश्वरी महिला मंडल बालोद की अध्यक्ष प्रेमा काबरा, सचिव किरण काबरा बनी। पर्यवेक्षक रूपा मूंदड़ा और चुनाव अधिकारी संगीता टुवानी ने शांतिपूर्ण एवं बिना किसी मतभेद के चयन प्रक्रिया संपन्न कराई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। माहेश्वरी महिला मंडल की सभी पदाधिकारी और सदस्याएं बड़ी संख्या में उपस्थित रही और करतल ध्वनि से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन सचिव ज्योति राठी ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष शशि गट्टानी, प्रदेश सचिव रूपा मूंदड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष संगीता टुवानी, जिला अध्यक्ष विनीता डागा एवं जिला सचिव प्रीति चितलांगिया की रही।


