बालोद| ग्राम चौरेल स्थित न्यास श्री गौरेया सिद्ध शक्तिपीठ में भी माघी पुन्नी मेला महोत्सव का आयोजन 30 जनवरी से 1 फरवरी तक होगा। इस महोत्सव के दौरान श्रद्धालु तांदुला नदी के पवित्र संगम में स्नान कर दर्शन-पूजन का पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे। मेला महोत्सव के दौरान 30 एवं 31 जनवरी को दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक प्रसिद्ध संत टीकम शरण महाराज का हरिकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। 31 जनवरी की रात्रि 10 बजे से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें महातारी के कोरा लोक कला मंच देसरगांव के कलाकार प्रस्तुति देंगे। 1 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सुप्रसिद्ध जय सरस्वती पंडवानी पार्टी, मोहंदी (खुर्सीपार) द्वारा पंडवानी की भव्य प्रस्तुति दी जाएगी। इसी दिन रूद्राभिषेक, शाही स्नान एवं विशाल मेला मंडई का आयोजन भी किया जाएगा।


