सलोनी, भोथीपार, खलारी में मानस गान स्पर्धा हुई

बालोद| ग्राम सलोनी, भोथीपार और खलारी में मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुईं। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजनों से गांव में आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण होता है और युवा पीढ़ी अपनी समृद्ध संस्कृति और संस्कारों से जुड़ती है। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मानस की चौपाइयां सत्य, धैर्य और मर्यादा का मार्ग दिखाती हैं, और भागदौड़ भरे जीवन में मानसिक शांति के लिए भक्ति और सत्संग अत्यंत आवश्यक हैं। इस अवसर पर ग्राम सलोनी में राजेश्वरी पडोटी सरपंच, गजाधर सिन्हा, यादव सिन्हा, भूपत सिन्हा, ग्राम भोथीपार में लेखराम साहू, माखन मंडावी, झग्गर साहू, और ग्राम खलारी में पुष्पेन्द्र चंद्राकर, राजेश शोरी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *