महिला अंडर-15 और अंडर -19 क्रिकेट ट्रायल 28 को

रायगढ़| जिला क्रिकेट संघ रायगढ़ द्वारा महिला अंडर-15 और अंडर-19 वर्ग का जिला स्तरीय ट्रायल 28 जनवरी को आईटीआई ग्राउंड में दोपहर 3 बजे से आयोजित किया जाएगा। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि ट्रायल के आधार पर जिले की टीमों का गठन किया जाएगा। चयनकर्ता के रूप में अभिषेक गुप्ता और पंकज बोहिदार को नियुक्त किया गया है। ट्रायल में शामिल होने वाली खिलाड़ियों को सफेद ड्रेस और पूरा क्रिकेट किट साथ लाना अनिवार्य होगा। ट्रायल में भाग लेने से पहले सभी खिलाड़ियों को जिला क्रिकेट संघ कार्यालय में पंजीयन कराना होगा। पंजीयन के लिए शाम 5 से 8 बजे तक कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संतोष पांडे ने अधिक से अधिक महिला खिलाड़ियों से ट्रायल में शामिल होकर अपनी प्रतिभा दिखाने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *