राज्य में 203 करोड़ रुपए से बनेंगी 245 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट

झारखंड के सभी जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में 203.35 करोड़ रुपए की लागत से 245 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) का निर्माण होगा। योजना से गांव-गांव तक मजबूत स्वास्थ्य सुरक्षा कवच तैयार होगा। जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूती मिलेगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि इसका उद्देश्य हर ब्लॉक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं, समय पर जांच, सटीक डाटा और त्वरित स्वास्थ्य प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है। विशेष रूप से आदिवासी, दूरदराज और वंचित क्षेत्रों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। सरकार झारखंड की स्वास्थ्य प्रणाली को आधुनिक, संवेदनशील और जन-केंद्रित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हर ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट को इस तरह विकसित किया जाएगा कि आम लोगों को एक ही स्थान पर बहुआयामी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। प्रत्येक बीपीएचयू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अनुमंडलीय अस्पताल या ब्लॉक पीएचसी जैसे मौजूदा सेवा प्रदाय संस्थानों से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही ब्लॉक पब्लिक हेल्थ लैब की स्थापना की जाएगी, जहां आवश्यक जांच सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *