बरनवाल समाज के लिए राष्ट्र सर्वोपरी है : बिरंची

सिटी रिपोर्टर | बोकारो बरनवाल समाज का मिलन समारोह बुधवार को आशालता मानसरोवर गार्डन में धूमधाम से आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि समाज को एकजुट रहने की जरूरत है। समाज के बच्चियों को शिक्षित करने का भी प्रयास करना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी को देश के प्रति जागरूक कर सके। इससे पूर्व महाराज अहिवरन की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेश बरनवाल, नेहा बरनवाल, डॉ. सुमन आदि ने किया। कार्यक्रम में गणेश वंदना, स्वागत गान और विभिन्न संस्कृत गायन व नृत्य प्रस्तुत किए गए। मौके पर नीना नारायण, अरुण प्रसाद, उपेंद्र प्रसाद, निरंजन प्रसाद, प्रताप कुमार, अलख बिहारी, रंजीत बरनवाल, परमानंद, संजय, मनोज, नितिन, संजीत, कन्हैया आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *