बोकारो | चित्रगुप्त महा परिवार की बैठक सेक्टर-3 कार्यालय में हुई। बैठक में नितिन नवीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर प्रसन्नता जताते हुए बधाई दी गई। समिति के मुख्य सलाहकार अरुण सिन्हा ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य से कायस्थ जाति की उपस्थिति विलुप्ति के कगार पर महसूस हो रही थी। परंतु नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर प्रसन्नता है। बैठक में अध्यक्ष जय प्रकाश सिन्हा, कार्यकारी अध्यक्ष रतन लाल, कोषाध्यक्ष संजय सिन्हा आदि थे।


