सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो जिला अधिवक्ता संघ परिसर में बुधवार को झारखंड युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव की पत्नी मनीषा सिंह की ओर से बोकारो जिला अधिवक्ता संघ के पुस्तकालय कक्ष के लिए दो कंप्यूटर अनुदान में दिया गया। मनीषा सिंह ने अधिवक्ता हित से जुड़े अन्य मुद्दों को ध्यान से सुनकर सकारात्मक पहल का भरोसा दिया। इससे पूर्व मनीषा सिंह का संघ की ओर से पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही युवा कांग्रेस नेता गौतम चौधरी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष बासुदेव गोस्वामी, महासचिव दिनेश प्रसाद शर्मा, उपाध्यक्ष सुदेश सिंह, कोषाध्यक्ष सोमनाथ शेखर, सहायक कोषाध्यक्ष राकेश झा, संयुक्त सचिव प्रशासन प्रदीप झा, संयुक्त सचिव पुस्तकालय अतुल कुमार रवानी, सदस्य दामोदर कुमार, रूपेश कुमार, नवीन आदि थे।


