अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट हलवारा को एक मार्च से शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में चल रही है। बुधवार को सेक्रेटरी सिविल एविएशन ने अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें जल्द से जल्द तैयारियां पूरी करने को कहा गया। एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की टीम पहुंच चुकी है और फ्लाइट ऑपरेशन का प्रस्ताव नागरिक उड्डयन मंत्रालय और डीजीसीए को भेजा जा चुका है। उम्मीद जताई जा रही है कि मंजूरी मिलने के बाद एक मार्च से एयरपोर्ट शुरू हो सकता है। जानकारी के मुताबिक बैठक में सुरक्षा के लिए जल्द से जल्द पुलिस कर्मी तैनात करने, ट्रैक की अच्छी तरह से सेफ्टी की जांच करने समेत अन्य तैयारियों को एक मार्च से पहले पूरी करने के लिए कहा गया है। बैठक में लुधियाना एयरपोर्ट के डायरेक्टर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। गौर होकि शहर में एयरपोर्ट की मांग लंबे समय से की जा रही थी। जिससे शहर में औद्योगिक, व्यापारिक और सामाजिक विकास को नई गति मिल सके। 54 सुरक्षा बलों की तैनाती, 1 मार्च से उड़ान शुरू करने की तैयारी मांग को देखते हुए 2007 में तत्कालीन सरकार ने लुधियाना में एयरपोर्ट बनाने की योजना पर कार्रवाई शुरू की। लेकिन कुछ कारणों के चलते योजनाओं में काम नहीं हो सका। 2019 में 60 करोड़ की लागत से एयरपोर्ट का काम दोबारा शुरू हुआ। जिसमें एयरपोर्ट का टर्मिनल, सब स्टेशन, जन सुविधाएं, पार्किंग, एप्रन, अंदरूनी सड़के, लाइटिंग सिस्टम, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, गार्डन आदि बनाया गया। 54 सदस्यीय सुरक्षा दल और अन्य विभागों को तैनात किया गया है। जिनका मौजूदा समय में प्रशिक्षण चल रहा है। एयरपोर्ट की सुरक्षा पंजाब पुलिस 150 सुरक्षा कर्मी तैनात होंगे। बुधवार सेक्रेटरी सिविल एविएशन के अधिकारियों ने डीसी हिमांशू जैन समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें निर्देश दिए जल्द से जल्द तैयारी पूरी की जाए। सेक्रेटरी सिविल एविएशन ने अधिकारियों से बैठक की, कर्मचारी ले रहे प्रशिक्षण सिक्योरिटी कर्मियों का चल रहा प्रशिक्षण: डीसी हिमांशू जैन ने बताया कि एयरपोर्ट में काम खत्म हो चुका है। सिक्योरिटी कर्मियों का प्रशिक्षण चल रहा है। एयर इंडिया आ चुकी है और फ्लाइट ऑपरेशन का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। उम्मीद है कि फ्लाइट आपरेशन मंजूरी मिलने के बाद एक मार्च से फ्लाइट का संचालन शुरू हो जाएगा।


